एसएसपी ने 17 नव आरक्षकों को जारी किया नियुक्ति पत्र

बिलासपुर| आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के तहत चयनित उम्मीदवारों का चरित्र सत्यापन व मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें शासकीय सेवा के योग्य पाए जाने गए उम्मीदवारों को जिला पुलिस बल में आमद किया गया। बुधवार को एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर ऐसे 17 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सभी ने लाइन में अपनी आमद दर्ज कराई। एसएसपी ने ज्वॉइनिंग देने वाले जवानों को विभाग के उद्देश्यों के बारे में बताया साथ ही अनुशासन व निष्ठा व समर्पण के साथ लोगों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा के लिए अपना योगदान देने की हिदायत दी। अनुचित कार्य व संदिग्ध आचरण से खुद को दूर रखकर अच्छा काम करने के लिए कहा। बाकी चयनित उम्मीदवारों की चरित्र सत्यापन, मेडिकल परीक्षण सहित अन्य निर्धारित प्रकिया पूरी होते ही जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *