छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने दो से तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है, कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी की गोलापल्ली इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG के जवान गोलापल्ली के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं आज 18 दिसंबर की सुबह जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। दोनों तरफ से सुबह से ही गोलीबारी चल रही है। 3 दिसंबर को मुठभेड़ में मारे गए थे 12 नक्सली इसके पहले 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी मारा गया था। वहीं, इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 घायल हुए थे। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद: सभी नक्सलियों के शव बरामद, 4 दिन पहले मोदी-शाह ने स्ट्रैटजी बनाई थी छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम शामिल है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 घायल हो गए हैं। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…


