बालोतरा जिले की सिवाना तहसील के लूदराड़ा गांव के ग्रामीणों ने पंचायती राज मंत्री को चिट्ठी लिखकर पंचायत का पुर्नगठन कर लूदराडा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने चिट्ठी में बताया कि लूदराडा गांव वर्तमान में अर्जियाना ग्राम पंचायत में है। लेकिन आज भी यह गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पंचायत मुख्यालय की दूरी 10 किलोमीटर है। ग्राम पंचायत के मापदंडों के अनुसार गांव की जनसंख्या है। ग्राम पंचायत में लुदराडा और नया लुदराडा गांवों को मिलाकर नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लूदराड़ा और नया लूदाराडा के वोटरों की वर्तमान में करीब 1800 के करीब है। नया लुदराडा गांव तथा मुख्य ग्राम लूदराडा को मिलाकर नवीन ग्राम पंचायत बनाने के लिए पर्याप्त जमीन भी उपलब्ध है। आजादी के बाद भी लूदराड़ा ग्रामवासी मूलभूत शिक्षा, हेल्थ, पानी व रोजगार नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हमारी मांग है कि पंचायत पुनर्गठन कर लूदराडा को नवीन ग्राम पंचायत बनाई जाए। ग्रामीण भंवर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय 10 किलोमीटर दूर होने और आने-जाने का कोई रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत बनाने को लेकर हमारी लंबे समय से मांग की जा रही है।


