उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार को यूपी के पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो 200 फीट खाई में गिर गई है, जिससे तीन महिला की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर हैं। भवाली पुलिस ने हादसा हादसा भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर सुबह 9:30 बजे के आसपास हुआ। राहगीरों से सूचना मिलने भवाली पुलिस, दमकल विभाग, SDRF और स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। घायल यूपी और गुजरात के रहने वाले हैं। ये लोग सुबह कैंची धाम में दर्शन के लिए निकले थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे, जिसमें से युवक की मां, साली और घरवाली की मौत हो गई है। हादसे की PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… कैंची मंदिर से 5 किलोमीटर पहले हादसा भवाली पुलिस ने बताया कि हादसा भवाली से 3 किलोमीटर आगे निगलट के पास कैंची मंदिर से 5 किलोमीटर पहले हुआ। कार में 9 लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत हो गई है और 6 की हालत गंभीर है।स्कॉर्पियो सेफ्टी बैरियर को तोड़ते हुए 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। कार नदी में जाकर गिरी है, जहां पर पास में ही श्मशान घाट है। स्कॉर्पियो का नंबर UP 25DZ 4653 है। अभी गाड़ी को बाहर नहीं निकाला जा सका है। घायलों में बच्चे और महिलाएं मृतकों की पहचान गंगा देवी (55) पत्नी भूप राम, बृजेश कुमारी (26) पत्नी राहुल पटेल निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली, और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली के तौर पर हुई है। वहीं घायलों की पहचान ऋषि पटेल उर्फ यूवी (7) पुत्र राहुल पटेल, स्वाति (20) पत्नी भूप राम, अक्षय (20) पुत्र ओमेंद्र सिंह, राहुल पटेल (35) पुत्र भूप राम निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली, करन उर्फ सोनू (25) पुत्र जितेंद्र, और ज्योति (25) पत्नी करन निवासी गुजरात शामिल है।


