कोटा में दिनदहाड़े कोचिंग के बाहर से बाइक चोरी, VIDEO:मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश, बेखौफ ताला तोड़कर ले गए

कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर तीन पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक कोचिंग संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी की बाइक को चोरों ने बेखौफ होकर चोरी कर लिया। पूरी घटना कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित बाइक मालिक ने विज्ञान नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। बाइक मालिक विजय नागर ने बताया- वह पिछले तीन सालों से एक कोचिंग संस्थान में फैसिलिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वापस घर जाने लगे तो बाइक नहीं मिली 16 दिसंबर को रोजाना की तरह वह अपनी बजाज डिस्कवर बाइक से कोचिंग संस्थान पहुंचे थे। गेट नंबर तीन के बाहर बाइक खड़ी की और अपने काम में लग गए। शाम करीब 6:30 बजे जब वह घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी। दो चोर बाइक पर आते नजर आए इसके बाद उन्होंने कोचिंग संस्थान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें दो अज्ञात बदमाश एक अन्य मोटरसाइकिल पर आते हुए नजर आए। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दोपहर करीब 2:16 बजे उनमें से एक बदमाश विजय नागर की बाइक को चोरी कर ले जाता है, जबकि दूसरा बदमाश उसका साथ देता है। पीड़ित ने घटना की शिकायत विज्ञान नगर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *