हरदा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षयों की घोषणा:सभी ब्लॉक अध्यक्ष दोबारा से रिपीट, गोविंद व्यास लगातार तीसरी बार बने चुने गए

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने राज्य भर में लगभग 780 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में हरदा जिले में भी 9 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें से लगभग सभी पुराने अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरदा ब्लॉक में गोविंद व्यास को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य ब्लॉक अध्यक्षों में खिरकिया से शंकर सिंह सोलंकी, टिमरनी से विनोद सोलंकी, सिराली से महेंद्र सिंह पटेल, करताना से ठाकुर विक्रम सिंह, रहटगांव से रामदीन पटेल, हंडिया से महेश पटेल, मगरधा से संजय भायरे और सोनतलाई से सुरेंद्र विश्नोई को पुनः मनोनीत किया गया है। यह नियुक्तियाँ हरदा जिले के दोनों विधायकों डॉ. आर.के. दोगने और अभिजीत शाह, तथा जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई की सहमति से की गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत और किसी भी तरह के विरोध के अभाव के कारण पार्टी ने सभी को यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *