MP गवर्नर का निमाड़ दौरा, कलेक्टर का निरीक्षण:23 को खरगोन आएंगे मंगूभाई पटेल; सिकलसेल शिविर में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का निमाड़ दौरा प्रस्तावित है। वे 23 दिसंबर को खरगोन जिले के पानवा आएंगे। यहां वे सिकलसेल शिविर और आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे सिंगाजी टेकड़ी बलखड़ भी जाएंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर भव्या मित्तल ने स्कूल परिसर और सिंगाजी टेकरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्रसिंह तंवर भी मौजूद थे। बड़वानी में करेंगे रात्रि विश्राम, फिर बुरहानपुर जाएंगे हालांकि, राज्यपाल के दौरे का अधिकृत विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि वे 24 दिसंबर को बड़वानी जिले के कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वे बुरहानपुर के लिए रवाना होंगे। देखिए निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *