कांग्रेस का केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन:भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, कुछ देर के लिए बनी रही तनाव की स्थिति

जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान गुरुवार को जमशेदपुर में जिला कांग्रेस और जिला भाजपा आमने-सामने आ गए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भाजपा कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी। इससे कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगभग एक घंटे तक सड़क पर डटे रहे और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कांग्रेसियों के विरोध में सड़क पर उतर आए वहीं, बैरिकेडिंग के उस पार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और कुछ कार्यकर्ता लाठी-डंडा लेकर कांग्रेसियों के विरोध में सड़क पर उतर आए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रित रही। लगभग एक घंटे बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। ईडी का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास: परविंदर सिंह इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से ईडी का इस्तेमाल कर रही है और विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। भाजपा कानून के शासन में विश्वास रखती है: सुधांशु ओझा वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है और कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि कानून अपना काम कर रहा है और भाजपा कानून के शासन में विश्वास रखती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *