अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:क्रॉस-बॉर्डर नार्को तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 4.5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर नार्को स्मगलिंग कार्टल का भंडाफोड़ करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकज के आधार पर की गई, जिसमें तस्करी नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिलने के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उससे निर्देश प्राप्त कर रहे थे। विदेशी हैंडलर के इशारों पर हो रही थी सप्लाई जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी उसी विदेशी हैंडलर के कहने पर हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप को अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाने और सप्लाई करने का काम कर रहे थे। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और पंजाब में नशे की सप्लाई चेन को मजबूत करने में जुटा हुआ था। NDPS और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे नार्को नेटवर्क को खत्म करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *