गुरदासपुर में 4 टिपरों से 8 बैटरियां चोरी:रेहड़ी पर आया था चोर, 1 घंटे में की वारदात; CCTV फुटेज आया सामने

गुरदासपुर के बथवाला रोड स्थित मान ट्रेडर्स के घर के बाहर खड़े चार टिपरों से आठ बैटरियां चोरी हो गईं। यह घटना बीती रात हुई, जिसमें चोर ने करीब एक घंटे तक वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने अपने सिर पर परना और मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। टिपर मालिक हरपिंदर सिंह मान के दोस्त गोल्डी ने बताया कि चोर रात करीब 11 बजे टिपरों से बैटरियां निकालने लगा था और लगभग 12 बजे तक आठ बैटरियां खोलने में सफल रहा। रेहड़ी पर आया था चोर गोल्डी के अनुसार, चोर एक जुगाड़ू रेहड़ी पर आया था। वह एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक अन्य ट्रक की बैटरियां नहीं खोल पाया, क्योंकि वे बॉक्स में बंद थीं। घर में सो रहा एक ड्राइवर हल्की आहट सुनकर दो बार बाहर आया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर टिपरों की आड़ में छिप गया। इस चोरी से मान ट्रेडर्स को करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोर को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह गुरदासपुर में चोरी की ऐसी दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले मगर मुदीया इलाके में रहने वाले रेत-मिट्टी का काम करने वाले प्रीत जेसीबी वाले के घर से भी चोरों ने दीवार फांदकर छह बैटरियां चोरी कर ली थीं। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत मिल चुकी है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *