सिवनी के मिशन स्कूल प्राचार्य पद से हटाए गए:धार्मिक नारे मामले में अभाविप ने किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

सिवनी शहर के मिशन स्कूल में प्रार्थना के दौरान धार्मिक नारे लगाने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्कूल के प्राचार्य को पद से हटाए जाने के बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं होने को लेकर किया गया। रैली निकालकर की सही कार्रवाई की मांग अभाविप कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। दरअसल, कुछ समय पहले शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मिशन स्कूल (बड़ा मिशन) प्रबंधन पर आरोप लगे थे कि वे धार्मिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। विद्यार्थियों से धार्मिक नारे लगवाए जा रहे थे और उन्हें धार्मिक लॉकेट या टीका लगाने से मना किया जा रहा था। इन आरोपों के बाद अभाविप और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। स्कूल के प्राचार्य रॉबिन मसीह को पद से हटाया इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मिशन स्कूल के प्राचार्य रॉबिन मसीह को उनके पद से हटा दिया गया है। तहसीलदार नितिन कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। उनकी जगह एमएलबी स्कूल की प्राचार्य आराधना राजपूत को मिशन स्कूल का प्रभार सौंपा गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग अभाविप के जिला संयोजक सूजल मिश्रा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक सुजल मिश्रा, एसएफडी जिला प्रमुख कुनाल यादव, भाग संयोजक आदित्य बघेल, उमेश सनोडिया, शुभ्रांत, अमन राजपूत, यश श्रीवास्तव और कैलाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *