भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी विवाह प्रसंग:महाराज नंदकिशोर दास ने सुनाई कथा, महिलाओं ने दी विवाह की मनमोहक प्रस्तुति

संजय कॉलोनी नेहरू नगर स्थित शिवपथ पर चल रही संगीतमय भागवत कथा के पंचम दिवस पर महाराज नंदकिशोर दास ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया। कथा में बताया गया कि विदर्भ देश की राजकुमारी रुक्मिणी, जो राजा भीष्मक की पुत्री थीं, ने श्रीकृष्ण को मन ही मन अपना पति मान लिया था। हालांकि, उनके भाई रुक्मी ने उनका विवाह चेदिराज शिशुपाल से तय कर दिया था। कथा के दौरान विशाल पंडाल को विवाह समारोह के रूप में सजाया गया, जहां मीना वर्मा, अनुराधा पारीक, दीपिका शर्मा और सिया सैन ने मनमोहक प्रस्तुति दी। दोपहर 4 से 5 बजे तक चलने वाली इस कथा के समापन पर सभी भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *