बिना अनुमति तालाब से पानी निकालने पर पंप जब्त:बेमेतरा जल संसाधन विभाग की कार्रवाई; किसानों को चेतावनी

बेमेतरा जिले में जल संसाधन विभाग ने एक किसान का पंप जब्त कर लिया गया है। साजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मोहलाई करूआ नाला में किसान ने गर्मी के दिनों में फसल की सिंचाई के लिए पंप लगाया था। बिना किसी विभाग के अनुमति के किसान तालाब से फसल की सिंचाई के लिए पंप का उपयोग कर रहा था। 16 दिसंबर की शाम विभाग ने कार्रवाई करते हुए पंप कब्जे में ले लिया। गर्मी में अन्य फसल लेने की सलाह जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री सीएस शिवहरे ने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन धान फसल की बदले अन्य फसल लेने की सलाह दी है ताकि आगामी गर्मी सीजन के दौरान पेयजल और निस्तारी संकट उत्पन्न ना हो। इसी क्रम में मोटर पंप जब्ती की कार्रवाई की है अनुमित नहीं लेने पर कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर फौरी तौर पर विभाग के कर्मचारी कार्रवाई करेंगे। साथ ही सरकारी और सार्वजनिक सिंचाई और निस्तारी तालाबों की विभाग के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शिवनाथ नदी में भी बिना किसी अनुमति के सिंचाई करते पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *