शिक्षक संघ ने दी बीईओ कार्यालय घेराव की चेतावनी:बलरामपुर में वेतन निर्धारण, एरियर्स का भुगतान को लेकर करेंगे प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई रामचंद्रपुर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। संघ ने शिक्षक (एलबी) और शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 19 दिसंबर को कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौबे और जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कई प्रमुख मांगें लंबित हैं। इनमें पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण, एरियर्स का भुगतान, सेवा पुस्तिका का संधारण, पोर्टल में छुट्‌टी का अद्यतन, लंबे समय से एक ही शाखा में कार्यरत कर्मचारियों का तबादला और नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित एरियर्स का भुगतान शामिल है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं इन मुद्दों पर समय-समय पर ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने आरोप लगाया है कि समान तिथि से पदोन्नत हुए शिक्षकों को अलग-अलग एरियर्स राशि का भुगतान किया गया है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा, डीपीआई रायपुर के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों का शाखा परिवर्तन नहीं किया गया है। उग्र आंदोलन की चेतावनी शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 19 दिसंबर के बाद भी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और थाना प्रभारी रामानुजगंज को भी सूचित किया गया है। अवैध वनोपज परिवहन पर सख्ती बलरामपुर वनमंडल के अधिकारियों ने अवैध वनोपज के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी और वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना ने रामानुजगंज और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्रों के विभिन्न जांच नाकों का दौरा किया। निरीक्षण की शुरुआत रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र से हुई, जहां चोरपहरी बैरियर और अंतरराज्यीय कन्हर बैरियर पर आवाजाही करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने परिवहन अनुज्ञा पत्रों का बारीकी से परीक्षण किया और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी। इसके बाद, अधिकारियों ने वाड्रफनगर रोड बैरियर, रामानुजगंज का भी निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों को सतर्कता बरतने और नियमों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रात्रिकालीन निरीक्षण के क्रम में वाड्रफनगर वनपरिक्षेत्र के धनवार बैरियर का भी औचक दौरा किया गया। अधिकारियों ने सभी जांच नाकाओं के कर्मचारियों को अवैध वनोपज के परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने, नियमित वाहन जांच करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। बलरामपुर के वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने कहा, “वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अवैध वनोपज के परिवहन पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। सभी जांच नाकाओं पर सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *