डूंगरपुर में वन विभाग ने बांटे इको-फ्रेंडली कैरी बैग:प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का दिया संदेश, बीजारोपण-पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण

डूंगरपुर में राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर वन विभाग ने ‘मिशन लाइव’ जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत गुरुवार को दो नदी स्थित पौधशाला में बीजारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे।
कलेक्टर सिंह ने सीताफल, जंगलजलेबी और अमलतास के बीजों का बीजारोपण व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पौधशाला में उगाए गए पौधों की जानकारी ली। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों और स्काउट गाइड विद्यार्थियों को इको-फ्रेंडली कैरी बैग की थैलियां वितरित की गईं। इस दौरान उन्हें प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने का संदेश दिया गया।
इससे पहले, वन विभाग ने पर्यावरण जागरूकता के लिए जिला कलेक्ट्रेट से साबेला जलाशय तक एक प्रभातफेरी निकाली। उप वन संरक्षक मोहित गुप्ता ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण के लगाए नारे
रैली में सहायक वन संरक्षक गौतमलाल मीणा, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक वीरेंद्र सिंह बेड़सा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल, वन विभागीय कर्मचारी, स्काउटर और गाइड शामिल थे। सभी पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण के नारे लगा रहे थे। साबेला पहुंचने पर सहायक वन संरक्षक गौतमलाल मीणा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
पर्यावरणविद् वीरेंद्र सिंह बेड़सा ने पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों और इसके कारकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन दुष्प्रभावों से बचने और उन्हें कम करने के उपाय भी बताए। बेड़सा ने साबेला जलाशय की जलीय जीव विविधता, स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की जानकारी दी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका समझाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक वनपाल योगेश पुरोहित ने किया।
इस अवसर पर उप वन संरक्षक मोहित गुप्ता, सहायक वन संरक्षक गौतम मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेशचंद्र बामणिया और पूर्व मानद वीरेंद्र सिंह बेड़सा सहित समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *