होटल इंद्रप्रस्थ में चल रहा था अवैध देह व्यापार:होटल संचालक सहित 39 युवक-युवतियां गिरफ्तार, सायरा थाना क्षेत्र की घटना

उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के पदराडा स्थित इंद्रप्रस्थ होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार के मामले में पुलिस ने 39 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 31 युवक और 8 युवतियां हैं। साथ ही होटल संचालक राजेश शर्मा और ऋषभ राजपूत को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, 2 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन और शराब जब्त की है। जांच में सामने आया है कि होटल संचालक होटल को किराए पर लेकर अवैध गतिविधियां संचालित करवा रहा था। मामले में पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल इंद्रप्रस्थ में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। सायरा थाना पु​ििलस गोगुंदा पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची और दबिश देकर कार्रवाई की। मौके पर कई युवक-युवतियां कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लड़कियां मध्य प्रदेश से बुलाई गई थीं। पुलिस मामले में होटल संचालक सहित आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *