लीनेस क्लब ने सामाजिक सेवा को लेकर बनाई रणनीति:स्वगृही माओ लीनेस क्लब्स के राजस्थान और मध्य प्रदेश प्रांत की अध्यक्ष बनीं, एक साल का रहेगा कार्यकाल

ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के राजस्थान और मध्य प्रदेश प्रांत (आर एम 1) की नई अध्यक्ष के रूप में स्वगृही माओ को नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 तक रहेगा। इस अवसर पर आयोजित प्री कैबिनेट मीटिंग और स्कूलिंग कार्यक्रम में प्रांत के सभी लीनेस क्लब के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष स्वगृही माओ ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि संगठन पीड़ित मानवता की सेवा के साथ-साथ जन कल्याण, कौशल विकास, छवि निर्माण और प्रतिभा खोज पर ध्यान केंद्रित करेगा। विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रांत की सीईओ लीनेस अंजना जैन ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रांतीय सलाहकार ऊषा भंडारी और कुसुम सोगानी ने कैबिनेट सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्षा अनुभा जैन ने लीनेस राज अग्रवाल को ‘स्टार ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया। समारोह में प्रांत की संरक्षिका और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ललिता मेहता, हेमलता बक्शी और महादेवी आर्या ने भी अपने विचार रखे। प्रशासनिक सचिव राज अग्रवाल ने प्रशासनिक कार्यों की, जबकि मधु शुक्ला ने आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति सेठ ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *