स्विगी डिलीवरी बॉय से बने डिजिटल मार्केटिंग गुरु:25 साल के जीत शाह ने 1 लाख युवाओं को सिखाया डिजिटल हुनर, दुबई तक फैला कारोबार

गुजरात के सुरेंद्रनगर के रहने वाले जीत शाह ने अपनी जिंदगी में एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी लिखी है। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने डिलीवरी बॉय से डिजिटल मार्केटिंग के गुरु तक का सफर तय किया है। 2021 में अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, नौकरी न मिलने पर उन्होंने स्विगी और उबर ईट्स में डिलीवरी बॉय के रूप में काम किया। कोविड लॉकडाउन के दौरान जीत ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग सीखना शुरू किया और इसमें महारत हासिल की। 2021 में उन्होंने ‘सिंपेक्स स्कूल प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की, जो डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग देती है। मात्र डेढ़ साल में उनकी कंपनी ने एक लाख से अधिक युवाओं को डिजिटल स्किल्स सिखाए हैं। आज जीत का कारोबार गुजरात और राजस्थान से लेकर दुबई तक फैल चुका है। उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें डिजिटल क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। जीत की सफलता की कहानी साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दुबई में भी डिजिटल मार्केटिंग प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जीत शाह का कारोबार अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उन्होंने दुबई में भी अपने डिजिटल मार्केटिंग प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। उनका कहना है कि डिजिटल मार्केटिंग का दायरा बहुत बड़ा है, और इसे सही तरीके से इस्तेमाल कर हर कोई सफलता हासिल कर सकता है। 1.4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जीत शाह के यूट्यूब चैनल पर 1.4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनके वीडियोज में डिजिटल मार्केटिंग, एंटरप्रेन्योरशिप और पर्सनल ग्रोथ के टिप्स होते हैं, जो युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। हर युवा के लिए प्रेरणा जीत शाह की कहानी हर उस युवा के लिए सबक है, जो अपनी मेहनत और सपनों के दम पर कुछ बड़ा करना चाहता है। उनका कहना है, “अगर आपमें सीखने की ललक और मेहनत का जज्बा है, तो आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *