रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक धनप्रकाश को जेल भेजा:कोटा एसीबी टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था

कोटा एसीबी की टीम ने मांगरोल नगर पालिका के रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक धनप्रकाश को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।कोटा एसीबी टीम ने आरोपी धनप्रकाश को गुरुवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एसीबी के डिप्टी अनीस अहमद ने बताया कि मांगरोल नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक धनप्रकाश को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। परिवादी डीजे साउंड कम्पनी चलता है। उसके 1 लाख से बिल बकाया चल रहे थे। उन बिलो को पास करने के एवज में आरोपी ने 35 हजार रुपये रिश्वत की माग की थी। सत्यापन के दौरान शुरुआत में रिकॉर्डिंग की थी। 35 हजार रुपये परिवादी के पास नही थे। इसने 10 हजार देने की बात कही 10 हजार धनप्रकाश को ट्रेप किया था।
एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने कोटा शहर एसीबी को शिकायत दी थी। नगर पालिका मांगरोल में करवाये गए कार्यो के बिल पास करवाने की एवज में धनप्रकाश द्वारा 35 हजार की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा था। इस पर एसीबी टीम के अनीश अहमद ने टीम के साथ सत्यापन करवाकर कार्यवाही की और आरोपी धनप्रकाश को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। वही बारां एसीबी की दूसरी टीम आरोपी के घर पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *