नेशनल हेराल्ड केस…बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कार्यकर्ता रोके गए, पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई

बिलासपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया। करबला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को एक ही झूठे मामले में बार-बार परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में ‘सत्यमेव जयते’ और राहुल व सोनिया गांधी के पोस्टर लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें भाजपा कार्यालय तक पहुंचने नहीं दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में बदनाम करने और परेशान करने के लिए जबरन फंसाया जा रहा है। यह प्रदर्शन पीसीसी के प्रांतव्यापी आह्वान के तहत किया गया था। ईडी की पूछताछ और न्यायालय का फैसल उन्होंने कहा कि ईडी इस मामले में लगभग 50 घंटे की पूछताछ दोनों नेताओं से कर चुकी है। कल न्यायालय ने ईडी को फटकार लगाते हुए केस खारिज कर दिया ,जिससे पता चलता है कि भाजपा अपने विरोधियों को दबाने के लिए किस स्तर पर जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *