किशनपुरा दिखनादा से नाबालिग लड़की लापता:ग्रामीणों ने थाने में जताया रोष, गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

हनुमानगढ़ के गांव किशनपुरा दिखनादा के वार्ड नंबर 4 से 11 दिसंबर से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने टाउन थाने में विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया है। ग्रामीणों के अनुसार एक युवक ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक पर सवार होकर भाग निकला। भागते समय आरोपी का मोबाइल फोन वहीं गिर गया, जो फिलहाल लड़की के पिता के पास है। गुरुवार को गांव के कई लोग टाउन थाने पहुंचे और नाबालिग लड़की की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की।ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि 22 दिसंबर तक नाबालिग लड़की को बरामद नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर वेद मक्कासर, मोहन लोहरा, देवीलाल, रणवीर लोहरा, सुरेश जोड़किया, राकेश और महावीर जांगू सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *