पंजाब के लुधियाना के गिल गांव स्थित बचित्र नगर में गुरुवार देर शाम गोलियां चलीं हैं। इलाके में फायरिंग के बाद लोगों में सहम का माहौल बन गया है। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुए इस भीषण टकराव में गोलियां भी दागी गईं। चुनाव जीत का जश्न मना रहे लोगों पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


