बिलासपुर मंडल ने बेटिकट यात्रियों से 12.58 करोड़ वसूले:8 महीने में 2.40 लाख बेटिकट पकड़े, दिसंबर में 85 लाख जुर्माना

बिलासपुर रेल मंडल ने पिछले आठ महीनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 12.58 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। इस दौरान 2 लाख 40 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गए। रेल प्रशासन के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामलों में 86 प्रतिशत और आय में 86.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान कटनी से बिलासपुर और झारसुगुड़ा तक लगभग 81 स्टेशनों पर लगातार चलाया गया। इसका उद्देश्य टिकटधारी यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित करना, यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और गाड़ियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम करना है। मंडल वाणिज्य विभाग की ओर से यह सघन टिकट चेकिंग अभियान मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया गया। टिकट चेकिंग अभियान का आंकड़ दिसंबर के पहले पखवाड़े में भी मंडल ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए। इन अभियानों के तहत 17,082 मामलों से 85 लाख 54 हजार 167 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा के 11,478 मामले (64 लाख 44 हजार 017 रुपए), अनियमित टिकट के 4,248 मामले (19 लाख 69 हजार 665 रुपए) और अनबुक्ड लगेज के 1,356 मामले (1 लाख 40 हजार 485 रुपए) शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी ये आंकड़े पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मामलों में 77 प्रतिशत और आय में 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से बिना टिकट यात्रा न करने और यात्रा से पहले उचित टिकट लेने की अपील की है। साथ ही, रेल परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *