राजसमंद में नई चेतना 4.0 में जेंडर ट्रेनिंग:भीम में स्वयं सहायता की महिलाओं ने रैली निकालकर सुरक्षा का दिया संदेश

राजसमंद के भीम उपखंड क्षेत्र में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर आधारित मूलभूत लिंग अवधारणाओं एवं लिंग आधारित हिंसा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जेंडर रिसोर्स सेंटर कार्यालय भीम में जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देशन एवं जिला प्रबंधक भेरूलाल बुनकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रैली में लगाए जागरूकता के नारे प्रशिक्षण के दौरान क्लस्टर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन से जुड़ी जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मानजनक आवागमन और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर संदेश दिया। रैली में महिलाओं ने विभिन्न जागरूकता नारे लगाए। हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद की शपथ कार्यक्रम के समापन पर सामुदायिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने क्षेत्र में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। सभी महिलाओं ने लैंगिक भेदभाव एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता व समर्थन के लिए आगे आने की शपथ ली। इसके साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक देवकरण पोसवाल, एरिया कोऑर्डिनेटर सोनिया धाकड़, क्लस्टर मैनेजर, लेखापाल, मास्टर ट्रेनर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *