छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में BSF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम सचिन कुमार है। ये उत्तर प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान का शव गृहग्राम रवाना गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप के बाकी जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सोनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम कर गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंतेवाड़ा में यूपी के जवान ने की थी आत्महत्या इससे 2 महीने पहले, दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई थी। जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के जवान ने खुद को मारी थी गोली वहीं, 4 महीने पहले सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF के जवान ने ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल खुद को शूट कर लिया था। वह छुट्टी से कैंप लौटा था। आरक्षक शशि भूषण कुमार (31) ने शिविर में संतरी की ड्यूटी के दौरान लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारी थी। पढ़ें पूरी खबर… ……………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायगढ़ गोलीकांड…हेड-कॉन्स्टेबल की कनपटी पर मारी थी गोली:गले तक आया बुलेट, 2 साल पहले तलवार लेकर धमकाने पर आरोपी को हो चुकी है जेल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में RPF पोस्ट में गोलीकांड हुआ, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की मौत हो गई। उनके साथी हेड कॉन्स्टेबल कुमार सिंह लादेर ने कांच के दरवाजे के बाहर से तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे मिश्रा के गले के आर-पार गईं। फिर उसने दरवाजा खोलकर एक और गोली चलाई, जो दाईं आंख के पास से छूकर निकल गई। पढ़ें पूरी खबर…


