सिनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सिंहपुर टीम विजेता:झालावाड़ में संपन्न हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मेडल-शील्ड से नवाजा

झालावाड़ में दो दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। राजकीय विजय राजे सिंधिया खेल संकुल ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सिंहपुर टीम विजेता रही। जिला कबड्डी संघ झालावाड़ के देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य मेहमान झालरापाटन के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अनिल पोरवाल और जिला हैंडबॉल संघ झालावाड़ के चेयरमैन संजय हाड़ा थे। अतिथियों ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विजेता, उपविजेता तथा तीसरे स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल मैच में उन्हेल नागेश्वर और सिंहपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिंहपुर की टीम ने 31 अंक बनाए, जबकि उन्हेल 23 अंक ही बना सकी। सिंहपुर ने 8 अंकों से यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच पशुधन आवासीय स्कूल और सम्राट मिहिरभोज टीम के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में सम्राट मिहिरभोज ने 26 अंक और पशुधन ने 23 अंक बनाए। सम्राट मिहिरभोज की टीम 3 अंकों के अंतर से विजयी रही। फाइनल मैच सिंहपुर और सम्राट मिहिरभोज के बीच खेला गया। इसमें सिंहपुर की टीम ने 31 अंक हासिल किए, जबकि सम्राट मिहिरभोज खानपुर ने 23 अंक बनाए। सिंहपुर ने 8 अंकों से यह मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। सिंहपुर की ओर से धारा सिंह और दुर्गेश गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं मिहिरभोज खानपुर की ओर से अक्षय फागना और अजय सुमन ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैच के निर्णायक डॉ. अलीम बेग, शरीफ खान, निखिल सिंह और सलमान खान थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *