बालाघाट में मैकिनक का फांसी के फंदे पर मिला शव:लालबर्रा पुलिस ने पीएम के लिए भेजा, कुछ दिनों से बीमार थे

बालाघाट के लालबर्रा थाना क्षेत्र के कनकी गांव में एक मैकेनिक का शव अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अशोक (40) पिता सुकाजी लिल्हारे के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर में अकेला था। घटना गुरुवार दोपहर की है। पत्नी ने फंदे पर लटका देखा शव अशोक की पत्नी जब खेत से घर लौटीं, तो उन्होंने अपने पति को नायलोन की रस्सी से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी। अशोक का बेटा काम के सिलसिले में बालाघाट गया हुआ था। सूचना मिलते ही लालबर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए लालबर्रा अस्पताल भिजवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी सरपंच दुर्गा पगरवार ने बताया कि अशोक लिल्हारे वाहन मिस्त्री का काम करते थे, लेकिन कुछ समय से वे काम पर नहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अशोक का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, लालबर्रा पुलिस ने अभी आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अशोक की आत्महत्या के हर पहलू की जांच की जाएगी ताकि वास्तविक कारण का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *