बैतूल महिला कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका:लाड़ली बहनों को लेकर दिए बयान पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

बैतूल में जिला महिला कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंत्री द्वारा महिलाओं को कथित धमकी दिए जाने के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने गंज स्थित ऑटो स्टैंड चौराहे पर मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया और उसकी पिटाई भी की। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्ष मोनिका निरापुरे और ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पा पेंड्राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मंत्री विजय शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “जो लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार का सम्मान नहीं करेंगी, उनकी सम्मान निधि नहीं बढ़ाई जाएगी और पात्रता की जांच लंबित कर दी जाएगी।” महिला कांग्रेस ने मंत्री के इस बयान को महिलाओं का अपमान बताया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ऐसे बयान लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सिद्धांतों के विपरीत हैं। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मंत्री पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *