होशियारपुर में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या:अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, पुलिस कर रही जांच

जालंधर से सटे होशियारपुर एक व्यक्ति को कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उसके बेटे के सामने हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी गैंगस्टरों से धमकी मिली थी। वारदात टांडा क्षेत्र के उड़मुड़ इलाके में स्थित अड्डा कलाइयां में हुई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव कंपाला शेखा के रूप में हुई है, बाइक मकैनिक की दुकान चलाता था वह अपने बेटे के साथ यहां आया था। तभी अज्ञात हमलावरों ने एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। गैंगस्टरों से मिल चुकी थी धमकी बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह होशियारपुर रोड पर गांव कलाइयां में रसूल पुर मोड़ के पास बुलेट- मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाता था। घटना के समय वह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि बलजीत को पहले भी गैंगस्टरों से धमकियां मिली थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बलजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। बेटे के साथ आया था, तभी ताबड़तोड़ की फाय​रिंग घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है जब बिल्ला अपने बेटे के साथ कार में अड्डा कलोया आया था। जब वह अड्डा में एक मिठाई की दुकान से पानी की बोतल लेकर कार की तरफ जा रहा था। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोलियां उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में लगीं। उसे उसे टांडा के वेव्ज अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर एस पी परमिंदर सिंह हीर, डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *