भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने मंगलम पांडे:22 साल की उम्र में मिली जिम्मेदारी, एबीवीपी में अलग-अलग जिम्मेदारियों को भी निभाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलम पाण्डेय को अपना नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से हुई यह नियुक्ति उन्हें छत्तीसगढ़ का सबसे युवा भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाती है। मजह 22 साल की उम्र में मंगलम पाण्डेय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलम पाण्डेय छात्र राजनीति और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने अपने संगठनात्मक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से की थी। एबीवीपी में उन्होंने अलग-अलग दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिनमें दो बार बलरामपुर के नगर मंत्री और बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला एसएफडी प्रमुख का पद शामिल है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजयुमो में वे बूथ क्रमांक 212, बलरामपुर के युवा प्रमुख और बलरामपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में, मंगलम पाण्डेय युवा मोर्चा बलरामपुर के मंडल महामंत्री और शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के सांसद प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *