वाहन चोरी का फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार:25 साल की उम्र, 19 मुकदमे दर्ज, लग्जरी कार में दबोचा

झंवर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने लम्बे समय से फरार आरोपी ओंकार सिंह (25) निवासी कोटड़ा, थाना शिव, जिला बाड़मेर को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की काली वर्ना कार में ओंकार सिंह झंवर क्षेत्र से धवा की ओर जा रहा है। इस पर राबड़ियावास और धवा के बीच नाकाबंदी कर उसे कार सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद कार को जब्त कर पुलिस पड़ताल में जुटी है। थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी ओंकार सिंह आले दर्जे का वाहन चोर है। उसके खिलाफ 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *