संभल में स्पीड रिसर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित गायत्री इलेक्ट्रिकल्स से छापेमारी में 30 नकली गीजर और 35 नकली पंखे बरामद किए गए हैं। कंपनी के फील्ड मैनेजर अनीश के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ब्रांडेड के नाम पर बेचे जा रहे प्रत्येक 10-10 गीजर तथा बजाज के नाम पर बिक रहे 35 दीवार पंखे जब्त किए गए। दुकान से नकली सामान बेचने के आरोप में दुकान मालिक देवश्री को हिरासत में ले लिया गया है। देखें 3 तस्वीरें… पुलिस ने मामले में कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63/65 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फील्ड मैनेजर अनीश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचा जा रहा है। इसके बाद एसपी से मिलकर पुलिस के साथ छापेमारी की गई। बरामद किया गया सारा सामान नकली है, जिसे थाने में जमा करा दिया गया है। जांच जारी है।


