प्रभारी मंत्री ने किया रोजगार संगी पोर्टल का शुभारंभ:बड़वानी में कहा-युवा नौकरी के पीछे भागने की जगह स्वरोजगार अपनाकर काम देने वाले बनें

बड़वानी में उद्योग एवं रोजगार सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। गुरुवार को इस अवसर पर उन्होंने ‘रोजगार संगी पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री बोले-युवा नौकरी के पीछे न भागें पीजी कॉलेज सभागृह में आयोजित सम्मेलन के दौरान कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि युवा नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर काम देने वाले बनें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए अनेक स्वरोजगार योजनाएं चला रही है, जिनमें अधिकतम ऋण और सब्सिडी दी जा रही है। मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले दो सालों में जिले में कुल 356 उद्योग विनिर्माण इकाइयां स्थापित की गई हैं। इन इकाइयों के माध्यम से 9201 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ‘रोजगार संगी पोर्टल’ का किया शुभारंभ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने जिले के नवाचार ‘रोजगार संगी पोर्टल’ का शुभारंभ किया। कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि यह पोर्टल जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें जिले में कार्यरत प्रतिष्ठान, संस्थाएं और उद्योग पंजीकृत हैं, जो स्थानीय युवाओं की भर्ती करेंगे। पोर्टल युवाओं को प्लेसमेंट में करेगा मदद कलेक्टर ने बताया कि इस पोर्टल पर अब तक लगभग 2500 आवेदकों ने रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया है। यह पोर्टल युवाओं को प्लेसमेंट और नौकरी के चयन में भी सहयोग करेगा। प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित स्वरोजगारियों द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। पीएम विश्वकर्मा योजना के टूल वितरित किए गए इस दौरान, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत हितग्राही पप्पू और फिरोज खान को टूल किट वितरित किए गए। साथ ही, कालका मोटर्स को इंडस्ट्रियल एरिया बड़वानी में और आदर्श बेकरी को इंडस्ट्रियल एरिया पलसूद में भूखंड आवंटन पत्र प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *