रायसेन में आरएसएस 150 हिंदू सम्मेलन करेगा:हर आयोजन में 4 हजार लोग एकत्रित करेगा संघ; जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रायसेन जिले में विशाल हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। इन सम्मेलनों का मुख्य लक्ष्य सकल हिंदू समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करना है। ये आयोजन 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक चलेंगे। रायसेन जिले में कुल 150 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। RSS की संगठनात्मक संरचना के अनुसार, जिले में 91 हिंदू सम्मेलन निर्धारित हैं। इन आयोजनों के लिए सभी मंडल और बस्तियों में हिंदू सम्मेलन संचालन समिति तथा समाज के प्रबंध वर्ग द्वारा आयोजन समितियों का गठन किया गया है। 4 हजार लोग पहुंचने की उम्मीद
इन सम्मेलनों में 1000 से 4000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कुछ सम्मेलन जनजातीय क्षेत्रों और सेवा बस्तियों में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। जिले का पहला हिंदू सम्मेलन गंज खंड में 20 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें लगभग 5000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। गंज (गैरतगंज) खंडनगर में तीन बस्तियों में अलग-अलग तिथियों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। जन जागरण के उद्देश्य से इन आयोजनों के तहत भारत माता की आरती, प्रभात फेरी और हनुमान चालीसा के पाठ जैसे कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इन हिंदू सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य सकल हिंदू समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करना और ‘पंच परिवर्तन’ के विषय को समाज तक पहुंचाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *