MY FM की ओर से ‘Taste of Madhya Pradesh’:एक मंच पर मिलेगा पूरे MP का स्वाद; बिट्टन मार्केट में 3 दिवसीय फूड फेस्टिवल कल से

भोपाल के 19 से 21 दिसंबर तक बिट्टन मार्केट में फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यहां एक से बढ़कर एक फूड स्टॉल्स होंगे, जहां प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के जायके लोगों को लुभाएंगे। खाने के साथ-साथ इस फेस्ट में भरपूर फन और एंटरटेनमेंट होगा। म्यूजिक, इंटरएक्टिव एक्टिविटीज और मजेदार कॉन्टेस्ट्स इसे और खास बनाएंगे। परिवार, दोस्त और फूड एक्सप्लोरर्स, सभी के लिए यह फेस्टिवल एक यादगार मौका साबित होने वाला है। एक ही मंच पर एमपी के लोकप्रिय टेस्ट
फूड लवर्स के लिए MY FM की ओर से एक ही मंच पर मध्य प्रदेश के पारंपरिक और लोकप्रिय स्वाद प्रस्तुत किए जाएंगे। यह ‘Taste of Madhya Pradesh’ सिर्फ एक फूड इवेंट नहीं, बल्कि स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन का संगम है। जहां हर उम्र के लोग एक साथ खुशियों का स्वाद ले सकेंगे। यहां अजब MP का गजब स्वाद मिलेगा जो हमारी मिट्टी, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महसूस कराएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *