मोहाली में राणा बलाचौरिया हत्याकांड:एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर हरपिंदर मिड्डू का पोस्टमार्टम, दादा ने लिया शव

मोहाली जिले के सोहाना में कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय राणा बलाचौरिया की हत्या के आरोपी गैंगस्टर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मिड्डू का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में एसडीएम अमित गुप्ता की मौजूदगी में किया। लगभग ढाई घंटे तक चली पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम के बाद मिड्डू का शव लेने उसके दादा अस्पताल पहुंचे। वे बिना किसी से बात किए शव लेकर सीधे घर रवाना हो गए। मास्टरमाइंड के निशानदेही पर हुई थी घेराबंदी, एनकाउंटर में ढेर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ललड़ू के लेहली क्षेत्र में हरपिंदर मिड्डू को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान मिड्डू ने पुलिस पर विदेशी पिस्तौल से फायरिंग की। जवाब में एजीटीएफ और डीएसपी डेराबस्सी विक्रमजीत सिंह बराड़ की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर में दो हवलदार भी घायल डॉक्टरों के अनुसार, पोस्टमार्टम में सामने आया कि मिड्डू की छाती में पांच आर-पार गोलियां लगी थीं। इस गोलीबारी में दो पुलिस हवलदार भी घायल हुए थे। हवलदार गुलाब सिंह की टांग में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हवलदार कुमार शर्मा ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। बंबीहा गैंग से जुड़ा है एशदीप पुलिस के अनुसार, मिड्डू पर हत्या के शूटरों को फरार कराने और वारदात में सहायता का आरोप था। जांच में यह भी सामने आया है कि एशदीप सिंह का संबंध बंबीहा गैंग और डॉनी बॉल गैंग से है, जो लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के विरोधी हैं। डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने अस्पताल जाकर घायल हवलदार गुलाब सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के मुख्य शूटरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *