MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन:​​​​​​​मेडिकल कॉलेजों से लेकर निगमों तक निकली वैकेंसी; 10 फरवरी 2026 से होगा एग्जाम

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। यह भर्ती ग्रुप-1 सब-ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा 2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में मेडिकल सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक अस्पताल प्रबंधक, ट्यूटर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पद शामिल हैं। सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। MPESB द्वारा आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और अन्य शर्तों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। किन-किन पदों पर होगी भर्ती 1. स्वास्थ्य और मेडिकल कॉलेजों से जुड़े पद 2. मेडिकल एजुकेशन से जुड़े पद 3. निगम और अन्य विभाग कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म
भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। उम्मीदवार www.esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS, अनारक्षित) के हिसाब से पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे सामाजिक संतुलन सुनिश्चित किया जा सके। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2026 से किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में संबंधित पद के अनुसार तकनीकी विषय, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। योग्यता और आयु सीमा
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। मेडिकल सोशल वर्कर, साइकोलॉजिस्ट जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री/पीजी डिग्री अनिवार्य है। वहीं, तकनीकी पदों के लिए डिप्लोमा या ग्रेजुएशन और प्रशासनिक व सहायक पदों के लिए स्नातक स्तर की योग्यता जरूरी है। आयु सीमा अंकों के आधार पर होगा चयन
चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। कुछ पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन और तकनीकी योग्यता का परीक्षण भी किया जा सकता है। मेरिट सूची MPESB द्वारा जारी की जाएगी। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से मानव संसाधन की कमी बनी हुई थी। इस भर्ती से अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, मेडिकल छात्रों की शिक्षण गुणवत्ता सुधरेगी, स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा। पढ़ें नोटिफिकेशन ऑनलाइन अप्लाई करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *