सारंगढ़ में 2.24 लाख की अवैध दवा जब्त:मेडिकल संचालक के घर से 14 प्रकार की दवाएं मिलीं, लाइसेंस की कॉपी पेश नहीं कर पाया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की है। सरस्वती मेडिकल के संचालक खेमराज बानी के घर पर दबिश देकर 2 लाख 24 हजार रुपए की अवैध दवाएं जब्त की गईं। यह कार्रवाई 16 दिसंबर 2025 को की गई। जानकारी के मुताबिक, रायपुर और रायगढ़ की संयुक्त टीम ने खेमराज बानी के मकान पर छापा मारा। जांच के दौरान घर में बिना औषधि लाइसेंस के अलग-अलग प्रकार की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयों का भंडारण पाया गया। मौके पर खेमराज बानी क्रय-विक्रय दस्तावेज या लाइसेंस की कॉपी प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया, औषधि-सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 18 सी और दंडनीय धारा 27 (3) ii/2 के तहत कार्रवाई की गई। कुल 14 प्रकार की दवाएं फॉर्म 16 में विधिवत जब्त की गईं। 2.24 लाख की दवाएं जब्त, नकली होने की जांच जारी जब्त की गई दवाओं का कुल मूल्य 2 लाख 24 हजार रुपए है। नकली औषधि के संदेह के आधार पर तीन दवाइयों के नमूने भी जब्त कर जांच के लिए रायपुर लैब भेजे गए हैं। मामले में जांच जारी है। जब्त की गई प्रमुख दवाइयों में एंटीबायोटिक मक्सीमेड, सीवी 625, एलमॉक्स सीवी 625, सेफक्सी प्लस, महाजोन एसबी, पिरोक्सी इंजेक्शन और एवीगेट 500 शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *