चंडीगढ़ में आज केंद्रीय गृहमंत्री, रूट डायवर्ट:ट्रै​फिक एडवायजरी जारी; 19–20 दिसंबर को कई प्रमुख मार्ग एक घंटे रहेंगे नियंत्रित

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 19 और 20 दिसंबर को विशेष यातायात व्यवस्थाओं को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इन दो दिनों में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सीमित समय के लिए ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था सार्वजनिक कार्यक्रमों और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए की गई है। बताया गया है कि यह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया गया है। 19 दिसंबर की रात को चंडीगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह, राज भवन में रुकेंगे, 20 को सुबह होंगे हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह 20 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित सपड़ी एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करेंगे। 19 दिसंबर को रात 9 से 10 बजे तक रहेगा ट्रैफिक नियंत्रित ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे से 10 बजे तक दक्षिण मार्ग (Dakshin Marg) पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21–33/34) तक यातायात नियंत्रित रहेगा।इसके अलावा सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6–7/8 चौक) होते हुए लोक भवन पंजाब तक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। 20 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था वहीं 20 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक नियंत्रण लागू रहेगा। इस दौरान लोक भवन पंजाब से हीरा सिंह चौक तक, सरोवर पथ पर हीरा सिंह चौक से न्यू लेबर चौक तक तथा दक्षिण मार्ग पर न्यू लेबर चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करें।ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल X और इंस्टाग्राम (@trafficchd) तथा फेसबुक (@ChandigarhTrafficPolice) पर रियल-टाइम अपडेट उपलब्ध रहेंगे। असुविधा के लिए खेद, सहयोग की अपील ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इन अस्थायी प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद है। साथ ही लोगों से यातायात पुलिस का सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है। जानिए… कौन कौन सा रूट डायवर्ट अमित शाह का आगमन- 19 दिसंबर 2025 समय: रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावित मार्ग: 20 दिसंबर 2025, समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रभावित मार्ग:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *