मुरादाबाद के रेस्टोरेंट में रिकॉर्ड छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:लड़के-लड़कियों की प्राइवेट मुलाकातों के लिए कई रेस्टोरेंट्स ने पर्दे डालकर छोटे-छोटे केबिन बनाए

मुरादाबाद में एक रेस्टोरेंट में रिकॉर्ड किया गया छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले शहर के एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट की यूनिफार्म पहने नजर आ रही है। वीडियो सिविल लाइंस के किसी कैफे में रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है। दरअसल शहर में पिछले कुछ समय में ऐसे रेस्टोरेंट्स और कैफे की बाढ़ आ गई है। जिन्होंने यूथ की प्राइवेट मुलाकातों के लिए छोटे-छोटे केबिन बनाकर पर्दे डाल रखे हैं। इन केबिनों में खाने के ऑर्डर के हिसाब से नहीं बल्कि समय के हिसाब से पेमेंट लिया जाता है। स्कूल-कॉलेज और कोचिंगों में पढ़ने वाले बच्चों में से कुछ बच्चे घंटा गोल करके अक्सर इन रेस्तरा में पहुंचते हैं। पिछले दिनों बजरंग दल ने इस तरह के रेस्टोरेंट्स को बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया था।
बजरंग दल ने उस समय आरोप लगाए थे कि इन रेस्टोरेंट्स में नाबालिग हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के ले जाकर उनके साथ अश्लीलता करते हैं और उसकी वीडियोज बनाते हैं। अब इसी तरह की एक रेस्तरा की वीडियो सामने आई है। करीब दो मिनट की इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि केबिन पर पड़े पर्दों के पीछे से छुपकर इस वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इस तरह के वीडियोज और रेस्टोरेंट्स में केबिन में पर्दे का चलन पैरेंट्स की चिंता को बढ़ा रहा है। खासकर नाबालिग बच्चों के पैरेंट्स में इसे लेकर चिंता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *