पाली में मंदिर में चोरी:चांदी के छत्र, कलश चोरी कर ले गए चोर

पाली में इन दिनों सर्द रातों में चोर सक्रिय है। चोर मंदिरों में भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। एक मंदिर का ताला तोड़ वहां से चांदी के छत्र, कलश आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के मांडल गांव निवासी 70 साल के आईदानसिंह राजपुरोहित ने गुड़ा एंदला थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि अज्ञात चोर गांव में स्थित चारभुजा मंदिर के गृभगृह का ताला तोड़कर वहां रखे चांदी के छत्र, चांदी का कलश आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर चोरों की तलाश शुरू की।
बता दे कि पाली जिले में इन दिनों मंदिर भी चोरों के निशाने पर है। कभी तखतगढ़ को कभी सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की वारदाते होती रहती है। लेकिन अधिकतर वारदातों को पुलिस खोल नहीं सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *