भोपाल में एक ग्राफिक्स डिजाइनर से शुक्रवार सुबह साइबर ठगों ने कॉल कर ठगी की कोशिश की। उन्हें डराया गया कि आपके नंबर से सेलेब्रिटीज को एक्सटार्शन कॉल जा रहे हैं। आपके मोबाइल नंबर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद कॉल को वरिष्ठ अधिकारी से कनेक्ट करने का झांसा दिया गया। चंद सेकेंड बाद मोबाइल स्क्रीन पर वर्दी पहना युवक दिखाई दिया। उसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसएचओ बताया। चूंकि पीड़ित को इस तरह की ठगी की जानकारी पहले ही थी, वह लगातार समाचार पत्रों और न्यूज चैनल पर ठगी की खबरों को पढ़ता आ रहा था। लिहाजा उसने आरोपियों का कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे कॉल करते रहे। आरोपियों से बातचीत का पीड़ित ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। मामले में शनिवार को पीड़ित क्राइम ब्रांच में शिकायत करने पहुंचा। 35 वर्षीय अनिरुद्ध बापट गुरुनानकपुरा कैपिटल पेट्रोल पंप के पास रहते हैं। वह मुंबई की एक कंपनी के लिए ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करते हैं। फिलहाल वर्क-फ्रॉम होम पर हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर प्लस 97 सीरीज से एक कॉल आया। उन्हें सीरीज देखकर पहले ही कॉलर पर शक हो चुका था। कॉल उठाते ही उन्हें धमकाया गया कि आपके नंबर से सेलेब्रिटीज को धमकाया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको तत्काल गिरफ्तारी देनी होगी। क्राइम ब्रांच के ऑफिस आएं नहीं तो आपको घर आकर गिरफ्तार किया जाएगा। हमारे लोग आप पर नजर रखे हुए हैं। फरियादी ने बताया कि मैं भोपाल में हूं। तत्काल मुंबई आना संभव नहीं। तब आरोपी ने अपने सीनियर अधिकारी से बात कराने की बात कही। वाट्सएप पर किया वीडियो कॉल पहला कॉल डिस्कनेक्ट होने के बाद आरोपियों ने तत्काल वीडियो कॉल पर अनिरुद्ध से बात की। पुलिस की वर्दी पहने हुए युवक ने बताया कि आपको गिरफ्तारी देनी होगी। कहीं जाना नहीं है, भागने की कोशिश की तो पुलिस तुम्हें कहीं से भी गिरफ्तार कर लेगी। फरियादी ने उससे मजाक करते हुए कहा कि कितनी मेहनत लगती होगी, इतनी एक्टिंग में तो आरोपियों ने उसे फटकार लगा दी। पीड़ित ने कॉल डिस्कनेक्ट किया तो आरोपियों का लगातार कॉल आता रहा। आरोपी बोले- हमारी कमी बताओ जब आरोपियों को यकीन हो गया कि अनिरुद्ध उनके झांसे में नहीं आने वाले तो उन्हें लगातार कॉल किए गए। वर्दी में स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाला युवक बोला कि बस हमें यह बताओ कि हमारी एक्टिंग में कमी कहां रह गई। हमें कैसे पहचान गए। हमारी कमी बताओ, हम इस पर काम करेंगे। पीड़ित ने जवाब दिया कि, इससे तुम अन्य लोगों को ठग सको। तब आरोपी ने जवाब दिया कि वह तो हम करेंगे ही, बस हमारी कमी बता दो। फरियादी ने फिर कॉल कट किया तो आरोपी उन्हें लगातार कॉल करते रहे। चार महीने पहले भी आया था कॉल अनिरुद्ध ने बताया कि चार महीने पहले भी उन्हें कॉल आया था। तब झांसा दिया गया कि कस्टम में आपका पार्सल पकड़ा गया है। लेकिन मैं पहले ही समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में इस प्रकार की ठगी की खबरें पढ़कर अवेयर हूं.. लिहाजा उस समय भी ठगी का शिकार होने से बच गया था। यह खबर भी पढ़ें… भोपाल के डॉक्टर दंपती को 48 घंटे बंधक रखा:ठग ने वीडियो कॉल कर खुद को सीबीआई अफसर बताया; वॉशरूम भी परमिशन से जा सके भोपाल में साइबर ठगों ने वृद्ध डॉक्टर दंपती को वीडियो कॉल कर 48 घंटे तक बंधक बनाए रखा। वॉशरूम जाने के लिए भी परमिशन लेनी पड़ती थी। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। कहा कि बैंक खाते का गलत इस्तेमाल हुआ है। डरी महिला ने गुरुवार को आरोपियों के खाते में NEFT से 10.50 लाख रुपए ट्रांसफर भी कर दिए। शुक्रवार को मामले की शिकायत भोपाल पुलिस तक पहुंची। तब दंपती का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान फर्जी सीबीआई अफसर और असली पुलिस के बीच वीडियो कॉल पर तीखी नोक-झोंक भी हुई। आरोपियों ने पुलिस से कहा कि हमारे काम में दखल न दें। पूरी खबर


