नेपानगर क्षेत्र के ग्राम डाभियाखेड़ा में 11 दिसंबर से संगीतमय भव्य दिव्य शिव महापुराण कथा सोहला का आयोजन हो रहा है। इसके तहत तीसरे दिन शुक्रवार रात कथा वाचक दिलीप महाराज वृंदावन धाम जलगांवकर ने सति माता के जीवन का वर्णन किया। वहीं देर रात तक भक्त धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियों भी प्रस्तुत की जा रही है, जो काफी आकर्षण का केंद्र है। कथा वाचक दिलीप महाराज जलगांवकर ने बताया कि 11 दिसंबर से हर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कथा हो रही है। सात दिवसीय इस कथा के तीसरे दिन सति माता जन्मोत्सव मनाया गया। शनिवार रात भी सति माता के बारे में वर्णन किया जाएगा। शिव, पार्वती, 12 ज्योर्तिलिंग आदि की झांकी तैयार की जाएगी। 17 सितंबर को कथा का समापन होगा। इस दिन सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रसादी वितरण होगा। कथा सुनने के लिए डाभियाखेड़ा के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


