कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक: तलवंडी सेक्टर सी और 4 इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: आस्था नगर, गुरु कृपा कॉलोनी, गुरु गोविंद विहार अपार्टमेंट, गुरु ज्ञान संस, ज्ञान विहार, चौधरी की कोठी के पास, सिल्वर बॉल्स स्कूल के पास, समृद्धि नगर, अभिषेक चौराहा, राजावत प्रॉपर्टी, प्रताप टाउन, गणपति नगर, शर्मा प्रॉपर्टी, कृष्णा रेजीडेंसी, लॉर्ड कृष्णा स्कूल, प्रताप रेजीडेंसी, काबरा बस्ती, श्री गिरिराज धाम, श्री नाथ कॉलोनी, गुरुकुल स्कूल के पास, सोगरिया शमशान, बंती सरदार की कोठी, जोगेंद्र एन्क्लेव, ओम वाटिका, चंद्रा होम्स सोगरिया, चंद्र विला, सोगरिया कृषि क्षेत्र इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लैंडमार्क सिटी ब्लॉक डी, ई और एफ, कमला उद्यान का कुछ हिस्सा,मुकुंदरा विहार नया पंप हाउस इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: महाराणा प्रताप रेजीडेंसी, विकास नगर, श्री गोपाल एन्क्लेव, पार्वतीपुरम और रामकन्या रेजीडेंसी कालातालाब, नांता गढ़, गोरूजी की बावड़ी और आसपास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: रोडवेज डिपो कुन्हाडी, लक्ष्मण विहार , कृष्णा विहार इलाकों की 4:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: खाई रोड, प्रताप क्लिनिक क्षेत्र के पास के इलाकों की ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: जवाहर नगर, सोगरिया, गणपति नगर, मधु नगर, नॉर्थ एक्स कॉलोनी, छोटा सोगरिया इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी


