डिंडौरी में शीत लहर का प्रकोप जारी:नर्मदा किनारे खड़ी गाड़ियों की छत में जमी बर्फ की चादर, जिला प्रशासन ने बदला स्कूल का टाइम

पिछले तीन दिनों से जारी शीतलहर के चलते डिंडोरी में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार की सुबह नर्मदा किनारे खड़ी गाड़ियों की छत में बर्फ की परत जम गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।वही शीत लहर के चलते जिला प्रशासन ने सुबह से खुलने वाले स्कूलों के टाइम टेबिल में भी बदलाव कर दिया है।सुबह का तापमान लगभग 3 डिग्री बताया जा रहा है। गाड़ियों में जमी बर्फ की परत, सुबह मार्निंग वॉक में निकलने कम लोग शनिवार की सुबह जब दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने नर्मदा किनारे खड़ी गाड़ियों में जाकर देखा तो छत में बर्फ की परत जम चुकी थी।सुबह से मार्निंग वॉक पर भी कम ही लोग सड़कों में दिखे।और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।बसों में भी कम ही लोग यात्रा कर रहे है। जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव जारी शीतलहर के चलते सर्व शिक्षा अभियान के डी पी सी राघवेंद्र मिश्रा के प्रतिवेदन पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने शनिवार को ही सुबह से खुलने वाले स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया है।साथ ही निर्देश जारी किए है कि प्राइमरी,मिडिल , हाई स्कूल ,हाई सेकेंडरी प्राइवेट और शासकीय स्कूल का निरीक्षण अधिकारी करेंगे ।यदि कोई संस्था निर्देशों का पालन नहीं करती तो संस्था प्रमुख के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। दहलन फसलों को नुकसान की आशंका किसान हरि सिंह मरावी ने बताया कि शीत लहर के चलते दलहन की फसलों में ओस की बूंदे जमने लगती है ,जिससे पत्तियां तक जल जाती है और दलहन की फसल पर कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए ठंड के समय खेत की मेढ़ पर आग जलाकर धुआं करे और कीट नाशक दवाइयों का छिड़काव भी कर सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *