गुना में टूटा सर्दी का 25 सालों का रिकॉर्ड:न्यूनतम तापमान @5.2 डिग्री दर्ज; 1999 में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में पड़ी थी इतनी तेज ठंड

जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार-शनिवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में और तेज ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड पड़ने का पिछले 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दें कि पिछले पांच दिनों से जिले में शीतलहर जैसी स्थिति है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, मंगलवार को 7.4, बुधवार को 7.5 और गुरुवार को 7.2 डिग्री, शुक्रवार को 7 और शनिवार को 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.7, मंगलवार को 24.5, बुधवार को 24.4 दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम में एक डिग्री को बढ़ोतरी हुई और यह 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जिले में अगले कुछ दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड
इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। हालांकि, जिले में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले वर्ष 1999 में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इतनी तेज सर्दी पड़ी थी। इस वजह से बढ़ी सर्दी पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *