भाजपा कै 37 में से 36 मंडल अध्यक्षों की घोषणा:बालाघाट नगर मंडल अध्यक्ष पद पर नेता और संगठन में फंसा पेंच, पहली बार महिलाओं को मौका

बालाघाट। भाजपा ने बीते 13 दिसंबर की देर रात बालाघाट के 37 मंडल अध्यक्षों में 36 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि इस बार भाजपा मंडल अध्यक्ष में तीन महिलाओ को शामिल किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी अभय कोचर बताते है कि इस बार मंडल अध्यक्ष पद पर महिलाओं को मौका दिए जाने की प्रदेश संगठन ने मंशा जाहिर की थी। मुख्यालय के नगर मंडल अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों में तालमेल में कमी को वजह बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, नगर मंडल अध्यक्ष पद पर जो नाम चाहते है, वह संगठन को पसंद नहीं है और संगठन की पसंद पर गौरीभाऊ सहमत नहीं है। फिलहाल निर्धारित प्रक्रिया अनुसार 14 दिसंबर तक ही मंडल अध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी हो जाना है, जिससे संभावना है कि दोपहर या शाम तक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर सहमति बनाकर नाम को फायनल किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायक और पूर्व विधायक के पसंदीदा लोगों को मंडल अध्यक्ष पद पर जगह मिली है, जिससे पार्टी की रायशुमारी, महज औपचारिकता बनकर रह गई। शुक्रवार को 37 में से 36 मंडल अध्यक्षों की सूची, देरी से जारी होने के पीछे भी कई मंडल अध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं होना बताया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश से मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने बताया कि प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर के अनुमोदन, बालाघाट चुनाव पर्यवेक्षक अलकेश आर्य की सहमति से जिला चुनाव अधिकारी राघवेन्द्र गौतम ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। पहली बार मंडल अध्यक्ष बनी तीन महिलाएं भाजपा के 37 मंडलो में 36 मंडल अध्यक्षो की हुई घोषणा में पहली बार मंडल अध्यक्ष पद पर तीन महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें किरनापुर में मीना नन्हे बहेकार, गढ़ी में सुश्री सोनाली कुशराम और मिरगपुर में दिपेश्वरी लिल्हारे को मंडल अध्यक्ष बनाय गया है। इन मंडलो में हुई अध्यक्षों के नाम की घोषणा 37 मंडलो में 36 मंडल अध्यक्षो की जारी गई सूची में बालाघाट उत्तर में रमाकांत डहाके, लालबर्रा में प्रसन्न अवधिया, खमरिया में वेदराम राहंगडाले, मोहगांव में पंकज खोखले, भरवेली मे राजेश गोमासे, परसवाड़ा में योगेश शरणागत, मझगांव में संतोष साहू, बालाघाट ग्रामीण में सतीश लिल्हारे, हट्टा में महेश बाहे, रजेगांव में योगेश बिसेन, लामता में योगेश खैरवार, समनापुर में गणेश लिल्हारे, लांजी में आलोक चौरसिया, बिसोनी में देवेश ऐड़े, कारंजा में योगेश कर्राहे, भानेगांव में सीताराम रावते, भाडरा में जीतु बम्बुरे, माटे में भीकु मात्रे, बैहर में संकेत राठौर, उकवा में विजय पटले, मलाजखंड में सुनील राहंगडाले, बिरसा में हिराउ पंचतिलक, मंडई में चित्र ठाकरे, वारासिवनी मंे संदीप मिश्रा, वारासिवनी ग्रामीण में वेद पटले, खैरलांजी में नरेन्द्र शुक्ला, आरंभा में भीवराम मात्रे, रामपायली में मिलिंद नगपुरे, कटंगी पूर्व में सौरभ ठाकरे, कटंगी पश्चिम में मुकेश चौकसे, कटोरी में ज्ञानेश राहंगडाले, तिरोड़ी में अविनाश देशमुख और महकेपार में योगेश सोनवाने मंडल अध्यक्ष बनाए गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *