STR के जंगलों की सुरक्षा में तैनात होंगे 49नए वनरक्षक:भर्ती के लिए दस्तावेज का वेरिफिकेशन हुआ, जल्द पहनेंगे वर्दी

सामान्य वन मंडल नर्मदापुरम और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के जंगलों की सुरक्षा के लिए 49 नए वनरक्षकों तैनात किए जाएंगे। इन नए वनरक्षकों की भर्ती की प्रकिया चल रही है। आज (शुक्रवार) इनके दस्तावेज का वेरिफिकेशन हो गया। अब मेडिकल होगा और फिर इन्हें नियुक्ति पत्र देकर वनरक्षकों की वर्दी पहनाई जाएगी। आज वनमंडलाधिकारी कार्यालय में वन रक्षकों की भर्ती के लिए 49 अभ्यर्थियों के दस्तावेज का वेरिफिकेशन वन मंडल स्तर पर गठित कमेटी ने किया। जिसमें एसडीओ रचना शर्मा, एसडीओ अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में बनी कमेटी में रेंजर हरिओम मनु, नीरज शर्मा, लेखापाल करण सिंह रघुवंशी और हेड क्लर्क शामिल थे। एसडीओ अनिल विश्वकर्मा ने बताया कर्मचारी चयन बोर्ड भोपाल ने 2023 में मप्र में वन रक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें नर्मदापुरम जिले के लिए 49 वनरक्षकों का चयन हुआ। जिसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को 30 वनरक्षक और सामान्य वन मंडल को 19 वनरक्षक मिले हैं। दस्तावेज के वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल होगा। फिर इन्हें नियुक्त किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *