14 कंपनियों ने 126 युवाओं को दी नौकरी:सीहोर में लगा रोजगार मेला; 59.64 लाख के स्वरोजगार ऋण भी बांटे

सीहोर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में आयोजित युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में 126 युवाओं को रोजगार मिला। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित इस मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और जनपद पंचायत अध्यक्ष नावड़ी बाई ने किया। मेले में कुल 435 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया, जिनमें से 14 कंपनियों ने 126 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। इसके अलावा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत कई हितग्राहियों को 59.64 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। चयनित युवाओं में से दीपक भारती को व्हीपी इंटरप्राइजेज में और अंजली सेन को भी रोजगार मिला। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग महाप्रबंधक अनुराग वर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्याम कुमार धुर्वे और एलडीएम अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *