श्री श्याम सेवा समिति चुटिया का दूसरा वार्षिक उत्सव मना, खाटू नरेश की निशान यात्रा निकली

सिटी रिपोर्टर | रांची सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन में श्री श्याम सेवा समिति, चुटिया का द्वितीय वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रथम चरण में श्री राम मंदिर चुटिया से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष निशान के साथ शामिल हुए। पूरे रास्ते में श्याम बाबा के जयकारे लगे। यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा से की गई। निशान यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बाबा का निशान सजे-धजे श्री श्याम बाबा के दरबार में निशान को समर्पित किया गया। अतिथि केके पोद्दार, फतेहचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, विश्वनाथ सिंघानिया, कमल अग्रवाल व गोपी कृष्ण अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत किया गया। ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सनातन का प्रचार-प्रसार व धर्म के प्रति आस्था आती है। फतेहचंद अग्रवाल ने समाज को इसी प्रकार अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सम्मानित अतिथियों के स्वागत में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *